मनोज तिवारी बोले- हर युग में राक्षस होते हैं:स्वामी पर तंज कसते हुए कहा- इनका काम है साधु-संतों को टारगेट करना

Advertisement

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता )

प्रयागराज पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को निशाने पर लेते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “हर युग में राक्षस होते हैं। कभी रावण राक्षस था तो कभी कंस राक्षस था। कभी खर दूषण राक्षस था तो कभी कुंभकरण।इस युग में भी हमको कई राक्षस दिख रहे हैं। राक्षस हमेशा साधु-संतों को टारगेट करते हैं। हमेशा यज्ञ विध्वंस करते हैं। इस युग में भी कुछ लोग वही कर रहे हैं। बावजूद इसके प्रभु श्रीराम की कृपा चल रही है और पूरा देश रामराज्य की तरफ बढ़ रहा है।”‘गली-गली में रावण हैं, इतने राम कहां से लाऊं’

मनोज तिवारी ने मां शीतला धाम के दरबार में हाजिरी लगाई।
मनोज तिवारी ने मां शीतला धाम के दरबार में हाजिरी लगाई।मनोज तिवारी ने कहा, “राम जी के बारे में लोग तरह-तरह की बात बोल रहे हैं। इसमें कौन आश्चर्यजनक की बात है? राक्षस लोग क्या करते थे? महात्माओं के आश्रम को उजाड़ देते थे। यज्ञ में हड्‌डी और मांस डाल देते थे। भैया चाहे महिषासुर हो या रावण हो, चाहे कंस हो। इसके लिए राम, कृष्ण और दुर्गा को तरह-तरह का रूप लेकर आना ही पड़ता है। अब आप लोग पूछेंगे कौन हैं राम? तो गीत गुनगुनाकर कहा, “गली-गली में रावण है तो इतने राम कहां से लाऊं’ अपने अंदर राम जगाएं, अपने अंदर कृष्ण जगाएं।”‘धीरेंद्र शास्त्री का दर्शन जीवन अच्छा कर देगा’जब मनोज तिवारी से धीरेंद्र शास्त्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “जो लोग इस देश के राम को ही मानने को तैयार नहीं थे। वही लोग हैं, जो इस तरह की बातें करते हैं। हमारे कण-कण में राम हैं। हमारे दिल में राम हैं और धीरेंद्र शास्त्री महाराज जी जब यहां आएंगे। उनका जो दर्शन कर लेगा, उसका भी जीवन अच्छा हो जाएगा।”‘मां के दरबार में अर्जी लगी…इस बार सांसद बनके आए’

दिनेश लाल निरहुआ ने मां के दरबार में एक से बढ़कर गीत गाए।
दिनेश लाल निरहुआ ने मां के दरबार में एक से बढ़कर गीत गाए।आजमगढ़ के सांसद और भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव ने कहा, “जब पिछली बार हम मनोज भैया और रवि किशन के साथ यहां आए थे। तो मनोज भैया ने कहा कि हे मां हम दोनों को तो आपने सांसद बना दिया, लेकिन तीसरा भाई छूट गया। इसको भी बना दीजिए। यही ठीक इनके मुंह से निकला था और आज देखें मां की कृपा हुई और आज हम सांसद बन के मां के दरबार में पूजा अर्चना करने आए हैं।”4 घंटे लोग निरहुआ और मनोज का इंतजार करते रहे
मेजा के मां शीतला धाम कृपा महोत्सव में मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ को शाम को 6 बजे आना था। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के घर में पारिवारिक फंक्शन था। दोनों सांसद लखनऊ ब्रजेश पाठक के घर चले गए। यही कारण रहा कि लौटने में देर हो गई और जागरण में साढ़े चार घंटे देर से करीब साढ़े 10 बजे पहुंचे।मनोज ने गाया- हाथ में त्रिशूल गरवा सोनवा के हार रुपवा मनवा मोहतबा….
मां शीतला कृपा महोत्सव में देर से पहुंचे मनोज तिवारी और देनेश लाल यादव निरहुआ ने सबसे पहले जनता जनार्दन से माफी मांगी इसके बाद एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों से मां के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। मनोज तिवारी ने जब गाया हाथ में त्रिशूल गरवा सोनवा के हार..रुपवा मनवा मोहतबा तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।कल्पना पटवारी के गीतों पर भी लोग झूमेदिनेश लाल यादव ने अपना पुराना गाना ” “निरहुआ नाम है” गाकर अपना परिचय दिया। इसके बाद मन की तरंग मार लो बस हो गई भजन, आदत बुरी सुधार लो बस हो गई भजन गाया। इसके बाद मनोज तिवारी ने गाया तोहरी दुवरिया पे अइले रे र बलकवा, मनाई लिह सेवका हे माई शीतला…। कल्पना पटवारी ने गाया न हमसे भंगिया पिसाई ए गनेश के पापा हो नइहर जात बानी। इसके बाद देर रात तक गीत-संगीत का सिलसिला चलता रहा।
मां शीतला धाम कृपा महोत्सव में मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ और कल्पना पटवारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंच पर आयोजक इंद्र देव शुक्ला भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer