गाजियाबाद के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, सपा नेता पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप

Advertisement

गाजियाबाद के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, सपा नेता पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप - ncr Ghaziabad BJP MLA Nand Kishore Gurjar write a ...

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता )

भारतीय जनता पार्टी से लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

उन्होंने दोनों नेताओं पर हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने और देश को हिंसा की आग में झोंकने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पत्र में लिखा कि स्वामी प्रसाद मौर्य, चंद्रशेखर जातीय संघर्ष पैदाकर देश को हिंसा की आग में झोंकने का प्रयास कर रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी जातिवाद फैला रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जनवरी के पहले सप्ताह में दिल्ली के अशोका होटल में कुछ विधायकों, सांसद, राजनीतिक दलों के नेताओं व देश-विरोधी ताकतों की बैठक में देश को जातीय दंगों में झोंकने की साजिश बनाई गई थी। उसके बाद श्रीराम चरितमानस पर टिप्पणियां की गई। जब भारत जी- 20 देशों की अध्यक्षता करने जा रहा है तब बीबीसी डाक्यूमेंट्री आदि प्रकरणों का सामने आना संयोग नहीं बल्कि साजिश है।

विश्व में भारत की सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रही छवि को नुकसान पहुंचाना है। मुख्य न्यायाधीश को इस प्रकरण को स्वतः संज्ञान लेते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ फास्ट ट्रैक में मुकदमा चलवाना चाहिए।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer