



विनीत माहेश्वरी (संवाददाता )
यूं तो भिंडी सालों भर आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। ऐसा माना जाता है कि दुनिया में सबसे अधिक भिंडी की खेती भारत में होती है। लोग इसकी सब्जी बड़े ही चाव से खाते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो भिंडी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर भिंडी हमें कई रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बीमारियों में इसका सेवन नुकसानदेह भी साबित हो सकता है। दरअसल, जब आप कुछ समस्याओं का शिकार हो जाते हैं तो आपके लिए भिंडी का सेवन नुकसानदेह साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन बीमारियों में भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए।
- अगर आपको अक्सर खांसी की समस्या रहती है तो भिंडी की सब्जी का सेवन भूलकर भी न करें। क्योंकि इससे आपको दिक्कत हो सकती है।
- अगर आपका पाचनतंत्र कमजोर है या आपको कोई पाचन से जुड़ी परेशानी है तो भिंडी का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इसका सेवन करने से बचें।
- जिस व्यक्ति को गठिया की परेशानी है उसे भी भिंडी की सब्जी का सेवन करने के लिए मना किया जाता है।
- साइनस की बीमारी वाले लोगों को भी भिंडी का सेवन करने से बचना चाहिए।
- अगर आपको कब्ज से जुड़ी समस्या है तो भिंडी का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।