गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक सीट के लिए 2 बजे तक 27 प्रतिशत हुआ मतदान, वोटिंग जारी

Advertisement

 

देवरिया के ब्लाक मुख्ययालय पथरदेवा पर सुरक्षा के बीच स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी। -जागरण

विनीत माहेश्वरी (संवादाता)

Advertisement

 

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में पहले छह घंटे यानी 2:00 बजे तक करीब 27 प्रतिशत मतदान हुआ है। 17 जिलों के 321 बूथ पर सुबह आठ बजे से ही मतदान चल रहा है। सभी जिलों में अधिकारी बूथों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने में जुटे हैं।

10 बजे के बाद मतदान में आई तेजी

 

गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सोमवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। शुरुआती दौर में मतदान की गति अत्यंत धीमी रही। पहले 2 घंटे में मात्र 3.86 प्रतिशत मतदान हो सका था। 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक मतदान में थोड़ी तेजी देखी गई। करीब 11 प्रतिशत लोगों में इन 2 घंटों में मतदान किया। 12 से दोपहर बाद दो बजे तक 12 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। वर्तमान एमएलसी एवं भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने किदवई इंटर कालेज मोहद्दीपुर में मतदान किया। जिले में तैनात अधिकारियों ने भी सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस क्षेत्र में दो लाख 50 हजार 856 मतदाता हैं। मतदान के लिए 321 बूथ बनाए गए हैं।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer