Mann Ki Baat Live: मन की बात में पीएम मोदी बोले- लोकतंत्र हमारी रगों में, राष्ट्र प्रथम पर ही सरकार का फोकस

Advertisement

Mann Ki Baat Live:  मन की बात में पीएम मोदी बोले- लोकतंत्र हमारी रगों में, राष्ट्र  प्रथम पर ही सरकार का फोकस - Mann Ki Baat PM Modi 2023 PM focus on

Advertisement

PM Modi Mann Ki Baat 2023 पीएम मोदी मन की बात एपिसोड में देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के 97वें एपिसोड में लोगों को सुपर फूड मिलेट्स के गुणों के बारे में बताया।

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता )

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देशवासियों के साथ मन की बात कर रहे हैं। साल 2023 में पीएम पहली बार लोगों को इस कार्यक्रम के तहत संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सुपर फूड मिलेट्स के बारे में बताया। पीएम ने कहा कि लोग अब बड़े स्तर पर मिल्ट्स को अपना रहे हैं। मोदी ने आगे कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हमारी रगों में लोकतंत्र बसा है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वभाव और संस्कृति ही लोकतांत्रिक हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने इस रेडियो कार्यक्रम (Mann Ki Baat 2023) का यह 97वां एपिसोड है।

पद्म पुरस्कार विजेताओं को जानें लोग

मन की बात में पीएम ने पद्म पुरस्कार विजेताओं की बात की। पीएम ने कहा कि पद्म पुरस्कार विजेताओं में बड़ी संख्या आदिवासी समुदायों और आदिवासी समाज से जुड़े लोगों की है। पीएम ने कहा कि आदिवासी जीवन शहर के जीवन से अलग है और चुनौतिपूर्ण भी है, लेकिन इसके बावजूद आदिवासी समाज अपनी परंपराओं को बचाने के लिए हमेशा आतुर रहते हैं। पीएम ने इसी के साथ देशवासियों को इन विजेताओं के बारे में जानने का आग्रह किया।

चारों तरफ पद्म पुरस्कार विजेताओं की चर्चा

पीएम ने कहा कि इस बार पद्म पुरस्कार पाने वालों में वे लोग हैं जिन्हें संतूर, बम्हुम, द्वीतारा जैसे हमारे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन फैलाने में महारत हासिल है। पीएम ने कहा कि चारों तरफ गुलाम मोहम्मद जाज, मोआ सु-पोंग, री-सिंहबोर कुर्का-लॉन्ग, मुनि-वेंकटप्पा और मंगल कांति राय की चर्चा हो रही है।

योग के साथ Millets को अपना रहे लोग

पीएम ने कहा कि लोग दो अभियानों में भागीदारी के कारण एक क्रांति के रास्ते पर हैं। मोदी ने कहा कि लोगों ने बड़े पैमाने पर सक्रिय भागीदारी कर योग और फिटनेस को अपने जीवन का हिस्सा तो बनाया ही था, लेकिन अब बड़े पैमाने पर लोग मिलेट्स को अपना रहे हैं।

100वें मन की बात एपिसोड पर कॉम्पीटीशन

मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड थोड़ा अलग हो सकता है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने एक अनोखा कॉम्पीटीशन रखा है, जिसमें आम लोग हिस्सा ले सकते हैं। पीएम मोदी के 100वें मन की बात एपिसोड का टेलिकास्ट अप्रैल में होगा और सरकार ने इसके लिए लोगो (Logo) और जिंगल (Jingle) बनाने की प्रतियोगिता रखी है। यह प्रतियोगिता 18 जनवरी से शुरू हो चुकी है और लोगो और जिंगल सब्मिट कराने की अंतिम तारीख 1 फरवरी है। इसमें हिस्सा लेने के लिए लोगों को mygov.in पर जाना होगा।

 

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer