



विनीत माहेश्वरी (संवाददाता )
हिमालय से आ रही सर्द हवाओं ने यूपी में सर्दी बढ़ा दी है। दिन में धूप के चलते मौसम ठीक बना है, लेकिन सूरज ढलते ही पारा तेजी से नीचे गिर गया। बीते 24 घंटे में प्रदेश में आगरा सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 5.2°C दर्ज किया गया। रविवार सुबह 10 बजे से आगरा में बूंदाबांदी हो रही है। बस्ती 26°C के साथ यूपी में सबसे गर्म रहा। आज और कल बारिश हो सकती है।
बरेली और गोरखपुर में आज सुबह से कोहरा छाया है। गोरखपुर में सुबह साढ़े 10 बजे तक धूप नहीं निकली। लखनऊ की बात करें तो सुबह कहीं-कहीं कोहरा था। नौ बजे तक धूप निकल आई।
21 शहरों का तापमान 10°C से नीचे
शुक्रवार से पूरे यूपी में सर्द हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से यूपी में ठंड का पारा 10°C से भी नीचे आ गया है। प्रदेश के 19 जिलों का न्यूनतम तापमान 10°C से भी नीचे रहा। मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, शाहजहांपुर, आगरा, इटावा, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, झांसी, उरई, हमीरपुर, फतेहपुर, फुर्सतगंज, सुल्तानपुर, बस्ती, वाराणसी, प्रयागराज का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।
आज और कल छाएंगे घने बादल
कानपुर में CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, आज और कल बारिश के पूरे आसार बने हैं। आज और कल घने बादल छाएंगे। वहीं प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। कहीं बारिश तेज हो सकती है।
लखनऊ, कानपुर में सुबह कोहरा रहा
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक, आज और कल बारिश के आसार हैं। इसको लेकर विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। वहीं कानपुर में शनिवार रात से ही कोहरा छाया है। करीब 12 दिनों बाद कानपुर में रात से घना कोहरा छाया है। लखनऊ में भी रविवार सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा।
झांसी में आज तेज धूप, कल आंधी के साथ ओला गिरने की चेतावनी
झांसी में आज सुबह से तेज धूप खिली है। 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण ठंड का एहसास हो रहा है। शाम तक मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज हल्की बारिश हो सकती है। जबकि कल यानी सोमवार को झांसी में आंधी के साथ ओला गिरने के आसार हैं। अगर ऐसा हुआ तो पिछली बार की तरह इस बार भी फसलें खराब हो सकती हैं। इससे किसान परेशान हैं।
प्रदेश के टॉप-5 सबसे ठंडे शहर और न्यूनतम तापमान
जिला | तापमान |
आगरा | 5.2°C |
मुजफ्फरनगर | 5.6°C |
झांसी | 6.1°C |
बरेली | 6.8°C |
अलीगढ़ | 7.2°C |
अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान
जिला | तापमान |
कानपुर | 7.6°C |
हमीरपुर | 7.2°C |
प्रयागराज | 8.8°C |
लखनऊ | 8.5°C |
वाराणसी | 9°C |
अयोध्या | 12°C |
गोरखपुर | 12.7°C |