मणिपुर में भाजपा नेता लैशराम रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की उठी मांग

Advertisement

भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक लैशराम रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मणिपुर में एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक लैशराम रामेश्वर सिंह की सुबह उनके आवास के गेट के पास हत्या कर दी गई।गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)

इमफाल, एजेंसी। मणिपुर के थौबल जिले में मंगलवार को अज्ञात लोगों ने एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक लैशराम रामेश्वर सिंह की सुबह उनके आवास के गेट के पास हत्या कर दी गई। पुलिस ने आगे जानकारी दी कि अज्ञात व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली एक कार में आए और सिंह पर काफी करीब से गोली चला दी।

हत्या पर भाजपा नेता ने जताया दुख

50 वर्षीय रामेश्वर सिंह को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सी चिदानंद सिंह ने समचार एजेंसी पीटीआई को बताया’ हम इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।’

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer