दिल्ली पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ आफताब

Advertisement

Shraddha murder case Delhi Police filed charge sheet Aftab appeared in court  through video conश्रद्धा मर्डर केस: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, वीडियो  कांफ्रेंसिंग के जरिए ...

 

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता )
Advertisement
श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में 6,629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसके साथ ही आरोपी आफताब को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। वहीं इससे पहले जांच के दौरान जंगल से जो बाल और हड्डियां पुलिस ने बरामद की थीं, उनकी DNA जांच की रिपोर्ट आ गई थी। इस रिपोर्ट में पुष्टि हो गई कि बरामद किये गए बाल और हड्डियां मृतक श्रद्धा के ही हैं।आफताब ने पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उसने 18 मई को श्रद्धा की हत्या की थी। दोनों मुंबई में रह रहे थे और आफताब श्रद्धा का प्रेमी था, लेकिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। आफताब तो कई बार उसे जान से मारने तक की धमकी दे चुका था। मुंबई के बाद दोनों आकर दिल्ली में फ्लैट में शिफ्ट हो गए थे। दिल्ली में दोनों महरौली में एक फ्लैट लेकर लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। आफताब ने बताया था कि श्रद्धा से उसका 18 मई को झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी?। बाद में उसने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए थे। वह रोज रात में श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने के लिए जाता था।श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस ने उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था। उसने श्रद्धा की मौत के बाद भी उसके सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। साथ ही श्रद्धा के अकाउंट्स से धनराशि भी ट्रांसफर की। यहीं से पुलिस  आफताब के पास पहुंची थी, क्योंकि पुलिस को यह अकाउंट डिटेल मिल गई थी। जेल से पुलिस वाहन में ले जाने पर उस पर हिंदू संगठन ने हथियारों से पुलिस वैन पर हमला किया था, जिसमें आफताब बैठा था। उसके केस की सुनवाई वर्चुअली हो रही है।

 

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer