रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने यूक्रेन पर साधा निशाना, कहा- USA के दबाब में कीव कर रहा शांति वार्ता को खारिज

Advertisement

रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने यूक्रेन पर साधा निशाना, कहा- USA के दबाब में कीव  कर रहा शांति वार्ता को खारिज - Russian Foreign Minister Lavrov targeted  Ukraine said Kyiv is ...

Russia-Ukraine War रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यह संघर्ष जितना अधिक समय तक जारी रहेगा इसे हल करना उतना ही अधिक कठिन होगा। रूस ने बार-बार कहा है कि वह वार्ता के लिए तैयार है।

Advertisement

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता )

प्रिटोरिया, रायटर। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन शांति वार्ता को खारिज कर रहा है। यह संघर्ष जितना अधिक समय तक जारी रहेगा, इसे हल करना उतना ही कठिन होगा। रूस ने बार-बार कहा है कि वह वार्ता के लिए तैयार है लेकिन यूक्रेन और संयुक्त राज्य अमेरिका का कहना है कि उन्हें मॉस्को से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है।

jagran

लावरोव ने कहा कि रूस बातचीत के बारे में गंभीर है। “वे (यूक्रेनियन) जितनी देर मना करेंगे, इस संघर्ष को खत्म करना उतना ही कठिन होगा। प्रिटोरिया की यात्रा पर गए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मास्को कोई घोटाले नहीं चाहता।

वही दूसरी तरफ यूक्रेन को संघर्ष जारी रखने के लिए मिल रहें अन्य देशों के सहयोग में भी बढ़ोतरी हो रही हैं। जर्मनी ने कहा वह यूक्रेन का समर्थन जारी रखेगा। यह बात जर्मनी के चांसलर ओलफ शुल्ज ने कही है। लेकिन यूक्रेनी सेना के लिए जर्मन लेपर्ड टू टैंक भेजने के विषय में उन्होंने कुछ नहीं कहा है।

ब्रिटेन, लातविया, लिथुआनिया और एस्टोनिया ने जर्मनी से यूक्रेन को टैंक भेजने का अनुरोध किया है। इन देशों ने यह अनुरोध शुक्रवार को सहयोगी देशों की बैठक में यूक्रेन को टैंक भेजने पर सहमति न बन पाने के बाद किया था।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer