आर्म्स डीलर बनकर तबाही मचाते दिखे अनिल कपूर, ट्रेलर देख हर सीन पर बजाएंगे सीटी

Advertisement

anil kapoor aditya roy kapoor web series The Night Manager trailer out know  when and where to watch | The Night Manager Trailer: आर्म्स डीलर बनकर तबाही  मचाते दिखे अनिल कपूर -

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता )

बॉलीवुड के हैंडसम हंक Aditya Roy Kapur ओटीटी पर ‘The Night Manager’ से अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं। इस वेब सीरीज का दमदार ट्रेलर आज रिलीज हुआ है जिसमें आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर मुख्य किरदारों में दिख रहे हैं। इससे पहले आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की जोड़ी फिल्म ‘मलंग’ में साथ दिखी थी। ‘द नाइट मैनेजर’ के ट्रेलर को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, ‘एक आर्म्स डीलर, नाइट मैनेजर, प्यार और धोखे का खतरनाक खेल। नाइट मैनेजर का निर्देशन संदीप मोदी ने किया है। शोभिता धुलिपाला अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। सीरीज 17 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।’ट्रेलर की शुरुआत होती है आदित्य रॉय कपूर से जो कि बर्फ में फंसे दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद एंट्री होती है अनिल कपूर की जो आर्म्स डीलर हैं, एंट्री के साथ अनिल कपूर का एक दमदार डायलॉग है, ‘दूर से तमाशे की तरह बस देखो तो जंग कितनी खूबसूरत चीज है.. खासकर उनके लिए जो लड़ना नहीं.. लड़ाना चाहते हैं।’ इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर होटल में नाइट मैनेजर का किरदार निभा रहे हैं जो कि अनिल कपूर को पकड़ने में मदद करेगा। जिसके लिए वह अनिल कपूर का भरोसा भी जीत लेगा। लेकिन इस सब में कहीं न कहीं आदित्य का किरदार खुद ही फंस जाएगा। सीरीज में आदित्य रॉय कपूर का दमदार लुक नजर आने वाला है।सीरीज ‘The Night Manager’  17 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। ये सीरीज ब्रिटिश वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ की हिंदी रीमेक है। अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे।

Advertisement

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer