22 साल बाद फिर से लौटी भारत की पहली SUV टाटा सिएरा, लुक्स और डिजाइन ने मचाई Auto Expo में खलबली

Advertisement

Tata Sierra | 22 साल बाद फिर से लौट आया टाटा सिएरा, लुक्स और डिजाइन है  जबरदस्त - India TV Hindi

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता )

1991 में बहुत मशहूर हुई टाटा सिएरा 2003 में बंद कर दी गई थी। लेकिन पूरे दो दशक बाद ऑटो-एक्सपो 2023 में टाटा ने फिर से टाटा सिएरा को भारतीय सड़कों पर उतारने का फैसला कर लिया है। हालांकि 2020 ऑटो-एक्सपो में भी टाटा सिएरा की एक झलक देखने को मिली थी, लेकिन इस बार वाली टाटा सिएरा कुछ अलग कुछ खास है। आइए जानते हैं इस दमदार एसयूवी की खूबियां।टाटा सिएरा की लुक और डिजाइन अब बहुत बदल गई है। टाटा सिएरा के फ्रंट में एलईडी DRL स्ट्रिप लगी हैं। इसके बीच ही टाटा का शानदार लोगो लगा है। 2020 की तुलना में गाड़ी का साइज भी बढ़ा है। इसके साथ ही पुरानी टाटा सिएरा में बैक सीट के लिए स्लाइडिंग डोर होता था, पर 2023 के नए मॉडल में फ्लश डोर लगा है। वहीं टायर्स पर अलॉय के साथ क्रोम फिनिश अब भी है। रेयर एंड की बात करें तो यहां डिजाइन में सबसे ज्यादा बदलाव हुआ है। पहले के बॉक्स नुमा डिजाइन के मुकाबले टाटा सिएरा बैक से अब ज्यादा कर्वी और वेल-शेप नजर आ रही है।

Advertisement

भारत में एक के बाद एक इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने वाली टाटा कंपनी ने टाटा सिएरा खरीदने वालों को भी EV का ऑप्शन दिया है। यह कार पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक, तीनों वेरिएंट में उपलब्ध होगी।टाटा सिएरा एसयूवी पेट्रोल वर्जन में 1.5 लीटर इंजन 110bhp की पावर और 150nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। वहीं डीजल इंजन की बात करें तो 2.0 लीटर में यह इंजन 170bhp की पावर के साथ 350nm टॉर्क जनरेट करेगा।वहीं EV वर्जन में इतनी दमदार मोटर लगी है जो 150bhp पावर जनरेट कर 250nm टॉर्क देने में भी सक्षम है। इस इलेक्ट्रिक मोटर को हाई-परफॉरमेंस एंड कैपेसिटी बैटरी लगी है। मैन्युफैक्चरर का दावा है कि ये बैटरी सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 400 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। वहीं इस बैटरी को चार्ज करने में मात्र 5 घंटे का समय लगता है।1991 और फिर 1997 में जब टाटा सिएरा आई थी तब इसकी कीमत 5 से 6 लाख रुपये थी, जो उस दौर को देखते हुए एक अच्छी कीमत मानी जाती थी। वहीं अब की बात करें तो अनुमान है कि टाटा सिएरा की की कीमत 25 लाख रुपये के आसपास होगी।2023 ऑटो एक्सपो में टाटा ग्रुप के अनुसार टाटा सिएरा भारतीय मार्केट के लिए 2025 में लॉन्च की जायेगी।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer