Holi 2023: फाल्गुन मास में इस दिन खेली जाएगी होली, जानें तिथि, होलिका दहन शुभ समय और ऐतिहासिक कथा

Advertisement

Holi 2023 date shubh muhurat time importance holika dahan samay history  katha significance Kab Hai holi pcup | Holi 2023 Date: साल 2023 में कब पड़  रही है होली, यहां जानें होलिका

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Holi 2023 Date and Shubh Muhurat:

Advertisement
 हिन्दू धर्म में होली पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन देशभर में लोग तरह-तरह के रंगों से रंगोत्सव पर्व मनाते हैं। दीपावली पर्व के बाद होली को दूसरा मुख्य माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ इस महापर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों में बताया गया है कि भगवान श्री कृष्ण को होली का पर्व सर्वाधिक प्रिय था। यही कारण है कि ब्रज में होली को महोत्सव के रूप में 40 दिनों तक मनाया जाता है। बसंत पंचमी से इस उत्सव का शुभारंभ हो जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं वर्ष 2023 में किस दिन मनाया जाएगा होली पर्व और किस दिन की की जाएगी होलिका दहन।

होली 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 06 मार्च 2023, दोपहर 02 बजकर 47 मिनट से

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 07 मार्च 2023, शाम 04 बजकर 39 मिनट पर

होलिका दहन तिथि: 07 मार्च 2023, मंगलवार शाम 06 बजकर 24 मिनट से रात्रि 08 बजकर 51 मिनट तक

रंग वाली होली: 08 मार्च 2023, बुधवार

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer