



विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)
लखनऊ UP Weather Update Today लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी, बहराइच, कन्नौज, फतेहपुर, मैनपुरी आदि जिलों में सुबह से ही घने कोहरे के साथ बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी बरकरार है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार, शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में शीतलहर और अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। ठंड से बचाव के समुचित उपाय जरूर अपनाने चाहिए। न्यूनतम तापमान में सोमवार तक कोई बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश से सटे जिलों को छोड़कर प्रदेश भर में घने कोहरे के लिए चेतावनी जारी की गई है।