रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के गंगाराम में भर्ती हुई़ं सोनिया गांधी

Advertisement

Sonia Gandhi Routine Checkup: रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के गंगाराम में भर्ती  हुई़ं सोनिया गांधी - Sonia Gandhi admitted to Delhis Gangaram Hospital for routine  checkup

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट किया गया है। जानकारी के अनुसार रूटीन चेकअप के लिए सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हुई हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्रों ने कहा कि उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ अस्पताल गईं। सूत्र  मुताबिक, सोनिया गांधी सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रही हैं।सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी मंगलवार से अस्वस्थ हैं, यही वजह है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में सात किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली लौट आए थे।उत्तर प्रदेश के बागपत के मवीकलां में रात रुकने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह छह बजे फिर शुरू हुई।हालांकि, प्रियंका गांधी यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल नहीं हुईं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि दोपहर बाद उनके शामिल होने की संभावना है।सोनिया गांधी को आखिरी बार 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर सार्वजनिक रूप से देखा गया था। उन्होंने 24 दिसंबर को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था।बता दें कि इससे पहले सोनिया को तबीयत बिगड़ने के बाद 12 जून को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 जून को सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हुई थीं।सर गंगा राम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने कहा- ‘यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की निगरानी और इलाज के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है।’

Leave a Comment