खंड विकास अधिकारी व नरेगा सैल के कर्मचारी के खिलाफ धरने पर बैठे दर्जनों प्रधान

Advertisement

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)

सुलतानपुर/दूबेपुर। जिले के दूबेपुर ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान संघ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में दर्जनों प्रधान कड़कड़ाती ठंड में ब्लाक मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं। प्रधान संघ के पदाधिकारियों की मांग है कि खंड विकास अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा विकास खंड दूबेपुर के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही, प्रधान संघ के पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमा वापसी, प्रधानों मनरेगा सामाग्री का भुगतान न होना,हर महीने प्रधान संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हो और मनरेगा सेल में व्याप्त भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी बंद हो।
प्रधान संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं होती तब तक मनरेगा कार्य रोक दिया गया है।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer