खुलासा! लड़कों को भी होते हैं लड़कियों जैसे पीरियड्स‚ यह होते हैं लक्षण

Advertisement

खुलासा! लड़कों को भी होते हैं लड़कियों जैसे पीरियड्स‚ यह होते हैं लक्षण - आँखों देखी

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)

Boys periods-  क्या आप यह जानते हैं कि महिलाओं की तरह पुरुषों को भी पीरियड्स होते हैं। हैरान होने वाली बात नहीं है‚ दरअसल एक ताजा सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि लड़कों को भी लड़कियों की तरह पीरियड्स होते हैं। अध्यन में दावा किया गया है कि यह बात बिल्कुल सच है। अध्यन में लड़को में होने वाले पीरियड्स के लक्षणो के बारे में जानकारी दी गई है।

dnaindia.com की एक रिर्पोट के अनुसार सर्वे में यह सच्चाई सामने आई है कि हर 4 पुरुषों में से एक पुरुष को पीरियड्स होते हैं।  पुरुषों में पीरियड्स के दौरान जो लक्षण होते हैं वह भी बिल्कुल औरतों वाले ही होते हैं‚ लेकिन एक कमी होती है कि लड़कों को लड़कियों की तरह ब्लडिंग नहीं होती है।

पुरुषों में होने वाले पीरियड्स के लक्षणों की बात करें तो इनमें चिड़चिड़ापन‚ गुस्सा‚ पेट दर्द‚ उदासी‚ मूड खराब रहना‚ तनाव महसूस करना‚ खाना अच्छा ना लगना और शरीर में दर्द रहना शामिल हैं। सर्वे में दावा किया गया है कि इस दौरान इस तरह के पुरुषों में किसी खास चीज को लेकर क्रेविंग बढ़ जाती है।  उन्हें अलग-अलग चीजें खाने का मन करता है। सर्वे में बताया गया है कि दो तिहाई महिलाओं ने यह माना है कि उनके पुरुष पार्टनर में पीरियड जैसे लक्षण देखे गए हैं।

ऐसे पुरुषों को तेज दर्द होता है‚  पेट दर्द से लेकर कमर और पैरों में भी तेज दर्द हो सकता है। सर्वे में यह सलाह दी गई है कि अगर आपको नजर आ रहा है कि आपके पार्टनर को पीरियड हो रहे हैं तो आप उनकी मनपसंद का खाना बनाए। उन्हें अच्छा फील कराए‚ उन्हें म्यूजिक सुनाए‚ इसके अलावा ज्यादा दर्द होने पर उन्हें हीट पैड का यूज करने की सलाह दें।  ऐसा करने से आपके पुरुष पार्टनर को पीरियड्स के दर्द का एहसास काफी कम होगा।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer