



विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)
फ्रैंकफर्ट (जर्मनी), 26 दिसंबर पश्चिमी ऑस्ट्रिया में रविवार को हिमस्खलन के कारण 10
लोग लापता हो गए। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, जुएर्स कस्बे के
निकट लोगों के बर्फ के नीचे दबे होने की आशंका है और करीब 200 बचावकर्मी उन्हें बचाने की
कोशिश में जुटे हैं। हिमस्खलन 2,700 मीटर ऊंचे ट्रिटकोफ पर्वत पर जुएर्स और लेच एम अर्लबर्ग के
बीच हुआ। स्थानीय पर्वतीय बचाव सेवा ने इस हिमस्खलन से खतरे को ‘‘उच्च’’ श्रेणी में रखा है।