भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस मजबूत हो रही है!

Advertisement

Congress Bharat Jodo Yatra LIVE Rahul Gandhi visits Vivekananda Memorial will start Congress bharat Jodo Yatra

विनीत माहेश्वरी(संवाददाता)

दिन पर दिन कमजोर होती जा रही कांग्रेस राहुल की 7 सितम्बर 2022 से कन्या कुमारी से कश्मीर
तक 3570 किलोमीटर की लम्बी 150 दिवसीय नॉन स्टाप शुरू पदयात्रा भारत जोड़ों यात्रा से धीरे-
धीरे मजबुत होती नजर आ रही है। इस यात्रा से कांग्रेस के अन्दर पनप रहे मनमुटाव दूर होते नजर
आ रहे है साथ ही आत्मबल प्राप्त करने की नई दिशा भी आलोकित हो रही है जिससे कांग्रेस को
आगामी चुनाव में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। इस यात्रा की अभी तक आई सफलता ने
कांग्रेस जनों के मनोबल निश्चित तौर पर बढ़ाया है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस हित में उभरी सफलता को नकारा नहीं जा सकता। यह
स्थिति सबसे ज्यादा साफ तब नजर आई जब भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत से गुजरती उत्तर भारत
में प्रवेश की। कांग्रेस सत्ताधारी राज्य छत्तीसगढ़ भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश के बीच से अपार
कांग्रेस जनों का जनसमर्थन पाते हुये कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में प्रवेश की जहां कांग्रेस के
भीतर आपसी मनमुटाव की स्थिति बनी हुई थी मनमुटाव को दूर करते हुए अपार कांग्रेस जनों जन
समर्थन पाते हुये यात्रा हरियाणा प्रदेश की सीमा में प्रवेश की जहां भाजपा शासित राज्य में कांग्रेस
जनों ने जोरदार स्वागत किया। राजस्थान यात्रा के दौरान अपने संबोधन में राहुल गांधी ने राज्य
सरकार को प्रदेश के हर जिले में हर माह में एक दिन कम से कम 15 किलोमीटर पैदल चलने का
जो संदेश दिया निश्चित तौर पर इस संदेश को अमल करने से कांग्रेस आमजन के बीच मजबूती
होगी। जिसका सीधा लाभ आगामी चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा।
चीन में कोरोना के बढ़ते प्रकोप से भारत का चितिंत होना स्वाभाविक है। कोरोना हमारे देश में फिर
से अपना पग न पसार सके सावधानी बरतना जरूरी है। इस दिशा में भारत सरकार की गाइड लाइन
की पालना भी होना जरूरी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अपनी सफलता के अंतिम दौर में
चल रही है। इस यात्रा से जो कांग्रेस जनों में जो आत्मबल मिला है उसे कोरोना का भय कभी कम

नहीं कर पायेगा कोरोना गाइड पालना का प्रभाव भले ही इस यात्रा को प्रभावित करे। अभी तक की
भारत जोड़ों यात्रा से कांग्रेस को जो सफलता मिली है उसका आम चुनाव में लाभ मिलना स्वाभाविक
है। इस यात्रा ने राहुल गांधी को भी मजबूत किया है। राहुल गांधी में पहले से कहीं ज्यादा आत्मबल
अभिव्यक्ति में परिपक्वता प्रबल वाणी नेतृत्व में प्रखरता एवं मनमुटाव दूर कर कांग्रेस जनों को
आपस में जोडने की शक्ति आई है। जिसने राहुल की सोच बदल दी है। यदि कोराना गाइड पालना में
भारत जोड़ों यात्रा में किसी प्रकार की रूकावट पैदा होती भी है तो अब तक की यात्रा से कांग्रेस को
मिली सफलता कांग्रेस के लिये अंततः साभदायी ही साबित होगी।
राजनीतिक क्षेत्र में आजतक जिस किसी ने भी पद यात्रा की है उसे जन समर्थन मिला है। राहुल
गांधी की भारत जोडों यात्रा निश्चित तौर पर वर्तमान समय में कांग्रेस के लिये वरदान साबित होगी।
जिससे कांग्रेस में उभरे आपसी कलह को विराम के साथ-साथ आमजन का जन समर्थन मिलेगा। इस
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जगह-जगह आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान महंगाई बेरोजगारी का मुद्दा
उठाते हुये भय नफरत पैदा करने की राजनीति से दूर रहकर प्रेम अमल की बात प्रमुखता के साथ
कही।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer