ब्रिटेन में पासपोर्ट कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से यात्रियों को यात्रा में विलंब को लेकर चेताया

Advertisement

Striking UK airport passport control staff leave passengers facing delays

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता )

लंदन, 23 दिसंबर  ब्रिटेन के हवाई अड्डों पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को लंबे
विलंब को लेकर चेताया गया है, क्योंकि पासपोर्ट की जांच करने वाले सीमा बल (बॉर्डर फोर्स) के
कर्मचारियों ने वेतन और काम के हालात में बेहतरी को लेकर हड़ताल शुरू की है।

1,000 से अधिक कर्मचारी हीथ्रो, गैटविक, बर्मिंघम, कार्डिफ, मैनचेस्टर और ग्लासगो के हवाई अड्डों
के साथ साथ ईस्ट ससेक्स के न्यूहैवेन बंदरगाह से बाहर निकल गए जिससे वहां पासपोर्ट नियंत्रण
डेस्क प्रभावित हुई।
हड़ताल सोमवार तक जारी रहेगी और इसके बाद 28 दिसंबर से 31 दिसंबर को फिर से हड़ताल की
जाएगी।
हड़ताली कर्मचारियों की जगह सैन्यकर्मियों और कार्यकर्ताओं की मदद ली जा रही है और बॉर्डर फोर्स
के लिए जिम्मेदार ब्रिटेन का गृह विभाग अन्य विभागों से अधिकारियों को मदद के लिए भेज रहा है।
इस दौरान इन हवाईअड्डों पर 10,000 से अधिक उड़ानें उतरेंगी और शुक्रवार को आने वाले लगभग
250,000 यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है।
इस बीच रॉयल मेल डाक के कर्मचारी भी शुक्रवार से हड़ताल पर जाएंगे। यह इस माह में पांचवी बार
हड़ताल होगी।
ऐसा अनुमान है कि शनिवार को हड़ताल के जारी रहने से रॉयल मेल को करीब 110 करोड़ जीबीपी
(ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग) का नुकसान होगा।
लंदन और इंग्लैंड के दक्षिण पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग कर्मचारी भी बृहस्पतिवार से शुरू अपनी हड़ताल
को जारी रखेंगे।
आरएमटी यूनियन की अगुवाई में रेल कर्मचारी शनिवार से हड़ताल पर जाएंगे जो 27 दिसंबर की
शाम तक जारी रहेगा। इससे भी कुछ सेवाओं पर असर पड़ेगा।
इस हड़ताल से प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी की सरकार पर दबाव बढ़ गया है जिसने
लोक सेवा क्षेत्र के कर्मियों की वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग को मानने से इनकार कर दिया है।
कोविड-19 और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मद्देनजर नवंबर में मंहगाई दर 10.7 प्रतिशत बनी
रही जिससे खाने-पीने की चीजें और ऊर्जा की कीमतें बढ़ी हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की हजारों नर्सें इस महीने दूसरी बार मंगलवार को 24 घंटे की हड़ताल में
शामिल हुईं। एंबुलेंस ड्राइवर, पैरामेडिक्स और डिस्पैचर ने भी इस सप्ताह की शुरुआत में हड़ताल की
और 28 दिसंबर को उनकी फिर से हड़ताल पर जाने की योजना है।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer