



विनीत माहेश्वरी (संवाददाता )
भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में शुमार राजस्थान की हम जैसे ही कल्पना करते हैं तो कुछ बातें और चीज़ें खुद-
ब-खुद हमारे जहन में आ जाती हैं जैसे सुन्दर महल, ऊंट की राजसी सवारी, वीर किवदंतियां, रोमांटिक कहानियां,
जीवंत संस्कृति और आकर्षक विरासत। अब हमारा एक छोटा सा प्रश्न है क्याराजस्थान को यहां बताई गयी बातों
में समेटा जा सकता है तो शायद आपका उत्तर हां में हो। लेकिन क्या आपको ये पता है?
‘राजाओं की भूमि’ इससे कहीं अधिक और इन सब बातों से कहीं विस्तृत है। गौरतलब है कि भारत के उत्तर पश्चिम
में मौजूद राजस्थान एक अविश्वसनीय रूप से सुंदर राज्य है जो अपने आप में कालातीत आश्चर्य का जीवंत
उदहारण है, अगर व्यक्ति यात्रा का पारखी और वास्तु, इतिहास में दिलचस्पी रखता है तो उसे यहां जरूर जाना
चाहिए। अब तक आपने राजस्थान को अनेकों रूप में देखा होगा मगर अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं वो अपने
आप में अनूठा है और उसे देखने हर साल लाखों लोग राजस्थान की भूमि पर आते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं
राजस्थान के दुर्गों या किलों की।
अलवर का किला:- अलवर के किले की वो विशाल दीवारें जिन्होंने राज्य की शत्रुओं से करी रक्षा।
भानगढ़ का किला :- राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भानगढ़ का किला एक मध्ययुगीन किला है। यह किला
अम्बेर के महान मुगल सेनापति,मान सिंह के बेटे माधो सिंह द्वारा 1613 में बनवाया गया था।
आमेर का किला :- आमेर के विशाल किले का एक एरियल व्यू। वो तस्वीर जो किसी को भी हैरत में डाल दे।
मेहरानगढ़ का किला :- मेहरानगढ़ किला एक बुलंद पहाड़ी पर 150 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह शानदार
किला राव जोधा द्वारा 1459 ई. में बनाया गया था।
तारागढ़ का किला :- तारागढ़ किला ‘स्टार फोर्ट’ के नाम से प्रसिद्ध है। इसे 1354 ई. में बनवाया गया था और यह
बूंदी शहर के मुख्य आकर्षणों में से एक है।
चित्तौड़गढ़ का किला:- चित्तौड़गढ़ किला एक भव्य और शानदार संरचना है जो चित्तौड़गढ़ के शानदार इतिहास को
बताता है।यह इस शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल है।
कुम्भलगढ़ का किला:- कुम्भलगढ़ किले का निर्माण पंद्रहवी सदी में राजा राणा कुम्भा ने करवाया था। यह मेवाड़
किला बनास नदी के तट पर स्थित है।
रणथंभौर का किला:- रणथंभौर किला, जो की एक शक्तिशाली किला है सन 944 ई. में बनाया गया था।
जैसलमेर का किला:- जैसलमेर किले को जैसलमेर की शान के रूप में माना जाता है और यह शहर के केन्द्र में
स्थित है। यह सोनार किला या स्वर्ण किले के रूप में भी जाना जाता है।
नीमराना का किला:- नीमराना फोर्ट पैलेस रिसोर्ट के रूप में इस्तेमाल आ रही भारत की सबसे पुरानी ऐतिहासिक
इमारतों में से एक है। यह महल सन 1464 में बना था। लगभग साढ़े पांच सौ साल पहले।
जयगढ़ का किला:- जयगढ़ किले को विजय किले के रूप में जाना जाता है। यह जयपुर के विख्यात पर्यटन स्थलों
में से एक है जो शहर से 15 किमी. की दूरी पर स्थित है।
जूनागढ़ का किला:- जूनागढ़ किला बीकानेर के सबसे लोकप्रिय आकर्षण के बीच में गिना जाता है। यह दुर्गम
किला राजा राय सिंह द्वारा वर्ष 1593 में बनाया गया था।
लक्ष्मणगढ़ का किला:- राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी भाग में जयपुर की सीमा से लगा से जिला है सीकर। सीकर
सतत किसान आंदोलनों के कारण राजस्थान के इतिहास में अहम स्थान रखता है। संघर्ष की इस धरती पर धार्मिक
पर्यटन के कुछ बड़े केंद्र हैं। खाटू श्याम मंदिर इसका उदाहरण है। सीकर जिले की तहसील लक्ष्मणगढ़ का दुर्ग
अपनी बनावट और इतिहास से पर्यटकों को आकर्षित करता है।
नाहरगढ़ का किला:- नाहरगढ़ फोर्ट को जयपुर के राजा सवाई जय सिंह द्वारा बनाया गया था। इस किले का
निर्माण कार्य 1734 में पूरा किया गया बाद मेंमहाराजा सवाई सिंह माधो द्वारा किले का पुननिर्माण भी करवाया
गया था।