मार्ग शीर्ष अमावस्या के दिन पूर्वजों का तर्पण करना शुभ

Advertisement

Margashirsha Amavasya 2022 Date Know The Time Muhurat And Significance Of  Aghan Amavasya - Margashirsha Amavasya 2022: कब है मार्गशीर्ष अमावस्या?  जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व - Amar Ujala Hindi News Live

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता) 

Advertisement

हिंदू धर्म में हर अमावस्या और पूर्णिमा का बहुत ही अधिक महत्व है। इन्ही में से एक अमावस्या है।
मार्ग शीर्ष की अमावस्या। यह अमावस्या मार्गशीर्ष माह में पड़ती है। इस अमावस्या का महत्व कार्तिक
अमावस्या से कम नहीं है।
जिस प्रकार कार्तिक मास की अमावस्या को लक्ष्मी का पूजन कर दीपावली बनाई जाती है, उसी तरह इस
दिन भी देवी लक्ष्मी का पूजन करना शुभ होता है। इसके अलावा अमावस्या होने के कारण इस दिन
स्नान, दान और अन्य धार्मिक कार्य आदि भी किए जाते है।
मार्ग शीर्ष अमावस्या के दिन को पितरों का दिन भी माना जाता है। इस दिन पूर्वजों से संबंधित काम
करना बहुत शुभ माना जाता है। इस महिनें का महत्व हिंदू धर्म के पुराणों में अधिक महत्व बताया गया
है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि देवों से पहले पितरों को प्रसन्न करना चाहिए।

जिन व्यक्तियों की कुण्डली में पितृ दोष हो, संतान हीन योग बन रहा हो या फिर नवम भाव में राहू
नीच के होकर स्थित हो, उन व्यक्तियों को इस दिन ब्रत जरुर रखना चाहिए। इस व्रत को करने से
मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
विष्णु पुराण के अनुसार श्रद्धा भाव से अमावस्या का व्रत रखने से पितृगण ही तृप्त नहीं होते, अपितु
ब्रह्मा, इंद्र, रुद्र, अश्विनी कुमार, सूर्य, अग्नि, पशु-पक्षी और समस्त भूत प्राणी भी तृप्त होकर प्रसन्न
होते हैं। भगवान कृष्ण ने पवित्र गीता में कहा है कि महीनों मे मैं मार्गशीर्ष माह हूं तथा सत युग में देवों
ने मार्ग-शीर्ष मास की प्रथम तिथि को ही साल की शुरुआत होगी। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पवित्र
नदियों में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन स्नान करते समय नमो नारायणाय या
गायत्री मंत्र का उच्चारण करना फलदायी होता है।
मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व:- जिस तरह कार्तिक, माघ, वैशाख आदि महीनों के समय में गंगा स्नान
करने से शुभ फल प्राप्त होता है। उसी तरह इस अमावस्या में स्नान करने से विशेष फल मिलता है।
मार्गशीर्ष माह की अमावस्या का आध्यात्मिक महत्व अधिक है। इस दिन व्रत करने और सत्यनारायण
भगवान की पूजा और कथा करने से आपको अमोघ फलदायी होता है। इस दिन अपने सामर्थ्य के
अनुसार दान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते बै साथ ही पुण्य की प्राप्ति होती है।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer