जोरम से मनोज बाजपेयी का फर्स्ट लुक रिलीज

Advertisement

Joram First Look: जोरम से मनोज बाजपेयी का सामने आया फर्स्ट लुक, इमोशंस से  छलकी अभिनेता की आंखें - Joram First Look Manoj Bajpayee First Look released  from his next film Joram

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता ) 

Advertisement

मुंबई, 29 नवंबर  बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी की आने वाली फिल्म जोरम से
उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जोरम को
लेकर चर्चा में हैं। मनोज वाजपेयी ने फिल्म जोरम से अपने फर्स्ट लुक को शेयर किया है।इस तस्वीर
में मनोज बाजपेयी ने अपने आधे सर और कानों को गमछे से ढ़का हुआ है।
जोरम से अपने फर्स्ट लुक को ट्विटर पर शेयर कर मनोज वाजपेयी ने लिखा, “फिल्म बाजार में
शानदार प्रदर्शन के बाद अब आपके लिए देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म जोरम का फर्स्ट

लुक पेश है। देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म जोरम रोमांचक के साथ-साथ एक्शन से भरपूर
होने वाली है।” बताया जा रहा है कि फिल्म जोरम की शूटिंग झारखंड की राजधानी रांची के आस-पास
स्थित जंगल और मुंबई स्थित सेट पर हुई है। इस फिल्म का निर्माण अनुपमा बोस और जी स्टूडियो
के साथ मिलकर मखीजा फिल्म्स ने किया है।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer