मराठी फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले की हालत स्थिर

Advertisement

Vikram Gokhale Died Vikram Gokhale Dies At The Age Of 77 Film Stars Pay  Tribute - Vikram Gokhale Died: 77 साल की उम्र में विक्रम गोखले का निधन,  फिल्मी सितारों ने श्रद्धांजलि

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता ) 

मुंबई, 24 नवंबर मराठी फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले की तबीयत पुणे स्थित लता
मंगेशकर अस्पताल में स्थिर बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर गुरुवार को डॉक्टरों की टीम
निर्णय लेने वाली है। यह जानकारी गुरुवार को विक्रम गोखले की पत्नी वृषाली गोखले ने मीडिया को
दी है। उन्होंने मीडिया से विक्रम गोखले के बारे में अफवाह न फैलाने की और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने
की कामना करने की अपील की है।
वृषाली गोखले ने बताया कि मीडिया ने विक्रम गोखले की मौत की झूठी खबर चलाई थी, इससे वह
दुखी हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर में विक्रम गोखले कोमा में चले गए थे इसके बाद से वे
वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर आज तय करेंगे कि उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है या बिगड़ रहा है और
इलाज के लिए वह कैसे प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
वृषाली गोखले ने बताया कि विक्रम गोखले 5 नवंबर से दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में हैं। उनकी
हालत में थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन फिर से बिगड़ गया। उन्हें दिल और किडनी जैसी कई
समस्याएं थीं। अब उनके कई अंग फेल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति 82 साल के नहीं
बल्कि 77 साल के हैं। वृषाली ने यह भी बताया कि उनकी बेटी सेन फ्रांसिस्को से आ गई है। दूसरी
बेटी भी मुंबई से पुणे आई हैं।
विक्रम गोखले की बेटी ने भी मीडिया को बताया कि उनके पिता विक्रम गोखले की हालत अभी भी
गंभीर है और लाइफ सपोर्ट पर हैं, उनका अभी तक निधन नहीं हुआ है। लोग उनके लिए प्रार्थना
करते रहें।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer