उत्तरप्रदेश एवं बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिये चलेगी स्पेशल रेलगाड़ी

Advertisement

उत्तर प्रदेश एवं बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिये चलेगी स्पेशल  रेलगाड़ी | Special train will run for the convenience of passengers going  to Uttar Pradesh and Bihar

Advertisement

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)

कोटा, 20 अक्टूबर रेल प्रशासन दीपावली एवं छठ के त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री
भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से कोटा-दानापुर के मध्य विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया
गया है।
रेल मंड़ल के सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में कोटा से प्रारम्भ होकर पटना को जाने वाली एकमात्र
कोटा-पटना एक्सप्रेस में त्योहार के इस सीजन में यात्रीभार को कम करने एवं दीपावली और छठ पूजा
में विशेष रूप से उत्तरप्रदेश एवं बिहार जाने वाले यात्रिओं की सुविधा को ध्यान में रखते हए एक
स्पेशल ट्रेन पश्चिम-मध्य रेल कोटा प्रशासन चलायेगा।
सूत्रों ने बताया कि गाड़ी संख्या 09817- 09818 कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य स्पेशल ट्रेन दोनों
दिशाओ में साप्ताहिक रूप में कोटा से शुक्रवार एवं बुधवार तथा दानापुर से शनिवार एवं गुरूवार 21
अक्टूबर से 27 अक्टूबर के मध्य 2-2 ट्रिप चलेगी। वातानुकूलित थ्री टियर 2 कोच, वातानुकूलित टू
टियर 1 कोच, स्लीपर 13 कोच,सामान्य श्रेणी 4 कोच तथा 2 एसएलआर सहित कुल 22 कोच
होंगे।
सूत्रों ने बताया कि गाड़ी सं. 09817 कोटा से दानापुर के लिए प्रत्येक शुक्रवार एवं बुधवार कोटा से
शाम 6:40 बजे प्रस्थान कर सवाई माधोपुर शाम 8:03 बजे,गंगापुर सिटी शाम 8:50 बजे, हिंडौन
सिटी शाम 9:26 बजे, भरतपुर रात 11:08 बजे,अछनेरा रात 11:40 बजे,मथुरा रात 12:45
बजे,हाथरस रात 1:34 बजे, कासगंज रात 2:30 बजे,फर्रुखाबाद सुबह 04:05 बजे,कन्नौज सुबह
5:10 बजे,कानपूर सेन्ट्रल सुबह 7:35 बजे, लखनऊ सुबह 9:30 बजे,सुल्तानपुर दोपहर 12:35
बजे,जौनपुर सिटी दोपहर 1:40 बजे,वाराणसी शाम 4:00 बजे,पं दीन दयाल उपाध्याय शाम 5:00
बजे,बक्सर शाम 6:28 बजे,आरा शाम 7:20 बजे आगमन होकर अगले दिन शाम 8 बजे दानापुर
पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी सं. 09818 दानापुर से कोटा प्रत्येक शनिवार एवं गुरूवार दानापुर से शाम 9:30 बजे
प्रस्थान कर आरा रात 10:10 बजे, बक्सर रात 11:20 बजे, पं दीन दयाल उपाध्याय रात 1:10
बजे, वाराणसी रात 2:55 बजे, जौनपुर सिटी सुबह 04:45 बजे, सुल्तानपुर सुबह 6:50 बजे,
लखनऊ सुबह 10:20 बजे, कानपूर सेन्ट्रल दोपहर 12:35 बजे, कन्नौज दोपहर 2:15 बजे,
फर्रुखाबाद दोपहर 3:50 बजे, कासगंज शाम 5:25 बजे, हाथरस शाम 6:18 बजे, मथुरा शाम 7:20
बजे,अछनेरा शाम 8:15 बजे, भरतपुर शाम 9:20 बजे, हिंडौन सिटी रात 10:14 बजे, गंगापुर सिटी
रात 10:52 बजे, सवाई माधोपुर रात 11:43 बजे आगमन होकर अगले दिन रात 2:00 बजे कोटा
पहुँचेगी।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer