भोजपुरी स्टार प्रमोद प्रेमी का भोजपुरी गाना याद हुआ रिलीज

Advertisement

Singer pramod premi yadav bhojpuri song Mukhiya Ji Ke Mill Me releases on  youtube ashas - Bhojpuri Song: प्रमोद प्रेमी यादव का गाना 'मुखिया जी के मील  में' रिलीज होते ही हुआ

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)

मुंबई, 13 अक्टूबर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपर स्टार प्रमोद प्रेमी का नया गाना
याद 369 म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा
है। इस गाने को हर प्रकार के ऑडियंस का भी प्यार मिल रहा है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार
हुआ है, जब प्रमोद प्रेमी के गाने को रिलीज के तुरंत बाद इतना प्यार मिल रहा है। बता दें कि यह
गाना 369 म्यूजिक के लिए नया प्रयोग है जो सफल होता दिख रहा है।
वहीं, गाना 'याद' के लिए 369 म्यूजिक द्वारा आज पटना में होटल गार्गी ग्रांड में एक प्रमोशन प्रेस
कांफ्रेंस का आयोजन भी किया गया। इसमें सुपर स्टार प्रमोद प्रेमी, स्वेता माहरा, वीडियो डायरेक्टर
लक्की विश्वकर्मा और 369 म्यूजिक के एमडी विराट शर्मा और लक्ष्मण यादव ने पत्रकारों के साथ
बातचीत की। प्रमोद प्रेमी ने कहा इस गाने में मैंने अपना सब कुछ जोक दिया है और मेरी ज़िंदगी
का यह पहला ऐसा गाना है जिससे मैं काफ़ी प्रभावित हूं मुझे नए नए बदलाव करना पसन्द है और
इस गाने में भी मैंने वही किया है 369 म्यूजिक ने मुझे जो मौका दिया था उस पर खड़ा उतरने की
पूरी कोशिश किया हूं। आप इसे देखें और हमें अपनी प्रतिक्रिया दें।
वहीं, 369 म्यूजिक के एमडी विराट शर्मा ने कहा की 369 हमेशा संगीत को नए नजरिए और रोचक
प्रस्तुति के साथ गाने लेकर आने में विश्वास रखेगा। हम हमेशा कोशिश करेंगे की भोजपुरी फैंस को
नए नए तरीके से मनोरंजन कराते रहें। गौरतलब है कि गाना याद इस गाने को प्रमोद प्रेमी ने अपने
स्वरों से सजाया है। इसके म्यूजिक वीडियो में प्रमोद प्रेमी के साथ उत्तराखंड की अभिनेत्री स्वेता
माहरा नजर आ रही हैं। दोनो की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। प्रोड्यूसर विराट शर्मा और
लक्ष्मण यादव पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। लिरिक्स रोहित सिंह और म्यूजिक विजाज और दिनेश यादव
का है।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer