पुतिन ने कर्च रेल-रोड ब्रिज विस्फोट की तुलना आतंकी हमले से की

Advertisement

पुतिन ने कर्च रेल-रोड ब्रिज विस्फोट की तुलना आतंकी हमले से की - हिन्दुस्थान  समाचार

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)

Advertisement

मास्को, 10 अक्टूबर  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कर्च रेल-रोड ब्रिज पर हुए
विस्फोट की तुलना आतंकी हमले से की है। उन्होंने कहा कि इसे उड़ाने का षडयंत्र यूक्रेन के खुफिया
संगठन ने तैयार किया और अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले 19
किलोमीटर लंबे इस ब्रिज पर शनिवार सुबह: विस्फोट हुआ था। इस दौरान ब्रिज का बड़ा हिस्सा
टूटकर समुद्र में गिर गया था।
रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि इसमें यह आतंकी कृत्य है। इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण नागरिक
आधारभूत ढांचे को बर्बाद करना था। पुतिन ने यह बात रूसी जांच समिति के अध्यक्ष एलेक्जेंडर
बास्त्रीकिन के साथ बैठक करने के बाद कही। इस समिति का गठन घटना के तत्काल बाद किया
गया था।
इस बीच रूस ने कर्च रोड-रेल ब्रिज को ठीक कर ट्रेनों का आवागमन सुचारु करने का दावा किया है।
सड़क पर हल्के वाहनों का आना-जाना हो रहा है। पुल को हुए नुकसान का आकलन रविवार सुबह
गोताखोरों ने किया है।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer