उप मुख्य मंत्री केशव मौर्य ने किया कमल सरोवर का उद्घाटन

Advertisement

उप मुख्य मंत्री केशव मौर्य ने किया कमल सरोवर का उद्घाटन - हिन्दुस्थान समाचार

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)

सुलतानपुर, 15 सितंबर उपमुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्या ने लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के
दुबौली गांव में नवनिर्मित कमल सरोवर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उन्होंने स्वयं सहायत
समूह की सखियों द्वारा संचालित कमल सरोवर परिसर में स्थित फूड प्लाजा का उद्घाटन किया।
कमल सरोवर के मध्य में स्थित भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मनरेगा एवं
स्थानीय लोगों के सहयोग से निर्मित कमल सरोवर का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह के
द्वारा किया जा रहा है। श्री मौर्य ने कमल सरोवर परिसर में लगने वाले टिकट का शुभारम्भ किया
गया तथा स्वयं टिकट का क्रय कर नौका विहार करके महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को
प्रोत्साहित किया।
विभिन्न विभागों जैसे- उद्यान विभाग, कृषि, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, खादी ग्रामोद्योग, सूचना
विभाग, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों द्वारा लगाई गयी प्रदशर्नियों का अवलोकन किया गया।
श्री मौर्य ने उद्यान विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिला उद्यान
अधिकारी रणविजय सिंह की सराहना की।
श्री मौर्य ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के अंतिम
व्यक्ति को विकास योजनाओं से लाभान्वित किया है उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने
महिला सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाया है उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना
हमारी प्राथमिकता है विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए हमारी सरकार
कटिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मदरसों की जांच पर किसी विशेष संप्रदाय के लोगों के प्रति
उत्पीड़न नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन करना है।

Leave a Comment