तरया सुजान पुलिस ने 2 कि0 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

Advertisement

Taryasujan News/तरयासुजान: दो किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ एक तस्कर  गिरफ्तार - News Adda

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)

कुशीनगर, 14 सितंबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अवैध मादक/द्रव्य पदार्थों की
गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज बुधवार को थाना तरयासुजान पुलिस ने
चैनपट्टी बन्धा के पास से दो कि0 700 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 50,000/- रु0) के साथ
दो लोगों को जिसमें सुनिल यादव पुत्र मोहन यादव निवासी ग्राम रकबा जंगलीपट्टी थाना सेवरही
जनपद कुशीनगर, तथा राहुल तिवारी पुत्र मोहन तिवारी सा0 ग्राम घघवा जगदीश थाना तरया सुजान
जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 471/2022
धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0स0 472/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग
पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने
बताया कि बरामदगी व गिरफ्तार करने वाली पुलिस टी में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह थाना
तरया सुजान , उ0नि0 विपिन सिंह , उ0नि0 आशीष सिंह , उ0नि0 विकास मौर्य सहित सात पुलिस
कर्मी शामिल रहे।

Leave a Comment