गायक शैलेंद्र सिंह और संगीतकार आनंद-मिलिंद को मंगेशकर जयंती पर राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा

Advertisement

National Lata Mangeshkar Award | गायक शैलेंद्र सिंह और संगीतकार आनंद-मिलिंद  को लता मंगेशकर की जयंती पर मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान | Navabharat (नवभारत)

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)

इंदौर, 14 सितंबर मध्य प्रदेश सरकार पार्श्व गायक शैलेंद्र सिंह और संगीतकार जोड़ी
आनंद-मिलिंद को 28 सितंबर को लता मंगेशकर की जयंती पर उनकी जन्मस्थली इंदौर में राष्ट्रीय
लता मंगेशकर सम्मान से नवाजेगी। प्रशासन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि 1970 और 1980 के दशक में अपने फिल्मी गीतों से श्रोताओं के मन में
जगह बनाने वाले शैलेंद्र सिंह को वर्ष 2019 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान मिलेगा। वहीं, 200
से ज्यादा फिल्मों के लिए संगीत की रचना कर चुके आनंद और मिलिंद को वर्ष 2020 के लिए यह
अलंकरण प्रदान किया जाएगा।
अधिकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने पिछली बार लता मंगेशकर सम्मान समारोह सात फरवरी
2020 को आयोजित किया था। इसके बाद दो वर्षों तक कोविड-19 के प्रकोप के कारण यह समारोह
आयोजित नहीं किया जा सका था।
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था और उन्होंने छह फरवरी 2022 को
मुंबई में आखिरी सांस ली थी।

इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि सुरों की मलिका के निधन के मद्देनजर राष्ट्रीय लता
मंगेशकर सम्मान समारोह को उनकी जन्मस्थली में पूरी गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान संगीत क्षेत्र में कलात्मक श्रेष्ठता को
प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के संस्कृति विभाग का दिया जाने वाला सालाना अलंकरण है। इससे
सम्मानित कलाकार को दो लाख रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है।
गुजरे बरसों में नौशाद, किशोर कुमार और आशा भोंसले सरीखी हस्तियों को राष्ट्रीय लता मंगेशकर
सम्मान से नवाजा जा चुका है।

Leave a Comment