आर्मेनिया-अजरबैजान सीमा पर संघर्ष में 99 सैनिक मारे गए

Advertisement

Armenia Azerbaijan War: आर्मेनिया-अजरबैजान में भीषण संघर्ष, दोनों देशों के 99  सैनिक मारे गए – Navyug Sandesh

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)

येरेवान (आर्मेनिया), 14 सितंबर करीब दो साल शांति के बाद आर्मेनिया और अजरबैजान
के बीच सीमा पर फिर संघर्ष शुरू हो गया है। इस संघर्ष में आर्मेनिया के 49 सैनिकों की मौत हुई है।
अजरबैजान का कहना है कि उसके भी 50 सैनिक हताहत हुए हैं।
आर्मेनियाई रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार आधीरात बाद अजरबैजानी फौजों ने तोपखाने और
ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए उसके इलाके में एक साथ कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमला शुरू किया है।
आर्मेनियाई फौज ने माकूल जवाब दिया दिया है। इस संघर्ष में उसके 49 जवानों की मौत हो गई।
अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अर्मेनिया ने सोमवार देररात और मंगलवार तड़के उनके
इलाके में गोलाबारी की गई। आर्मेनियाई सैनिकों ने इलाके में बारूदी सुरंगें बिछाने के साथ सैन्य
ठिकानों पर गोले बरसाए हैं। इस हमले में उसके 50 सैनिकों की जान चली गई।
इस बीच रूस ने दोनों के बीच संघर्ष विराम कराने का प्रयास किया है। मगर रूस को कामयाबी नहीं
मिल सकी है। गोलाबारी जरूर कुछ कम हुई, लेकिन अजरबैजान की फौज दिनभर आर्मेनिया में घुसने
का प्रयास करती रही। अजरबैजान की गोलाबारी में कई नागरिक ढांचों को भी क्षति पहुंची हैं।
उल्लेखनीय है कि नागोर्नो-काराबाख अजरबैजान का हिस्सा है। 1994 में अलगाववादी युद्ध समाप्त
होने के बाद से आर्मीनिया समर्थित बलों का यहां नियंत्रण है। दोनों के बीच 2020 में छह सप्ताह
तक चले युद्ध में 6,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Comment