



विनीत माहेश्वरी ( संपादक )
मुरादनगर, 11 सितंबरगांव शाहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो
गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला गौतमबुद्वनगर केगांव वाजिदपुर
निवासी महिला ममता की छह साल पहले गांव शाहपुर निवासी राहुल के साथ शादी हुई थी।
थानाप्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि छह सितंबर को महिला ममता पंखे से लटकी मिली थी।
परिजनों ने उसे नीचे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर महिला को दिल्ली
रेफर कर दिया गया। महिला ने शनिवार रात को दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया है।