



विनीत माहेश्वरी ( संपादक )
लोनी, 11 सितंबर भारतीय किसान संघ की रविवार को हुई बैठक में संगठन विस्तार पर
चर्चा की गई। संघ पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन
दिया।
अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भैयाराम मोर्या ने अलीपुर गांव में संघ के
जिलाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के आवास पर अपने प्रवास के दौरान संघ के कार्यकर्ताओं और स्थानीय
किसानों के साथ बैठक की। इसमें संघ के विस्तार और निराश्रित गौवंश के संरक्षण पर विचार विमर्श
किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार किसानों के विद्युत
बिल माफ करने की बात दोहराई। बैठक में मुख्य रुप से मेरठ प्रांत के संगठन मंत्री सुनील कुमार,
कोषाध्यक्ष ओंकार त्यागी, आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी शिवकुमार त्यागी, सुखबीर त्यागी आदि
सहित सैकड़ों की संख्या में संघ के कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय किसानों ने भाग लिया।