ठाणे के फ्लैट में फंदे से लटका मिला व्यक्ति, पुलिस ने साथ रहने वाले से पूछताछ की

Advertisement

फंदे पर लटका मिला बेलदार का शव, हत्या की आशंका : The Dainik Tribune

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)

ठाणे, 03 सितंबर । महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 41 साल के एक व्यक्ति का शव मजीवाड़ा
इलाके स्थित उसके फ्लैट में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक
की पहचान अजय कुमार जायसवाल के रूप में हुई है।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और वह जायसवाल के साथ
रहने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। जायसवाल का शव शुक्रवार रात को फंदे से लटका पाया
गया था। इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment