भारतीय महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी का अमेरिकी सांसद ने किया विरोध

Advertisement

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता )

Advertisement

वाशिंगटन, 29 अगस्त अमेरिका के टेक्सास में चार भारतीय महिलाओं पर की गयी नस्लीय टिप्पणी
का भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने विरोध किया है। उन्होंने दोषी महिला के खिलाफ कड़ी
कार्रवाई की मांग की है।
बीते शुक्रवार को अमेरिका के टेक्सास के डलास का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में मेक्सिकन-
अमेरिकन महिला भारतीय मूल की महिलाओं को गालियां देते हुए उन्हें भारत वापस जाने के लिए कह रही थी।
आरोपित महिला ने गाली देते हुए 'आई हेट यू इंडियंस, गो बैक' के नारे भी लगाए। आरोपित महिला ने बहस के
दौरान आक्रामक होते हुए कहा कि मैं जहां भी जाऊं मेरी मर्जी, तुम भारतीय यहां क्यों आती हो? भारत की तारीफ
क्यों कर रही हो? अगर भारत में जीवन इतना अच्छा था, तो तुम यहां क्यों आई? 'आई हेट यू इंडियंस, गो बैक'
और इसके बाद महिला मारपीट करने लगी।
अब इस मामले में भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति खुल कर सामने आये हैं। उन्होंने पुलिस से
अपील की कि कि आरोपित महिला के खिलाफ कानून के दायरे में रहते हुए ठोस मुकदमा बनाएं, जिससे आरोपित
को सबक मिल सके। उन्होंने कहा कि इस तरह का नस्लवाद और नफरत से प्रेरित हमले न केवल पीड़ितों बल्कि
पूरे समुदाय को शिकार बनाते हैं और भय और खतरे का माहौल बनाते हैं। उन्होंने सभी अमेरिकियों से अपील की
कि सभी एक साथ आएं और इस बात को साबित करें कि हमारा देश और हमारे लोग इस सब से बेहतर हैं। उन्होंने
कहा कि हम प्यार और शांति स्थापित करने के लिए एकजुट हैं और किसी भी समुदाय के खिलाफ नस्लवादी,
भेदभावपूर्ण और हिंसक कृत्यों के खिलाफ खड़े हैं।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer