राजीव गांधी की जयंती मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस ने राजीव एक संकल्प कार्यक्रम का किया आयोजन

Advertisement

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता )

नई दिल्ली, 20 अगस्त भारतीय युवा कांग्रेस ने शनिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की
जयंती के मौके पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राजीव एक संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही
रक्तदान शिविर, राजीव गांधी के जीवन पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी और कोरोना काल में बेहतरीन कार्य करने
वाले देश के 75 युवाओं को सम्मानित किया। इसके अलावा वंचित, विकलांग और जरूरतमंद 250 महिलाओं को
सिलाई मशीन वितरित की गई, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने नृत्य कला के माध्यम से देशभक्ति की अलख जगाई
गई।
इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
भारत के लाल थे, अपने ²ढ़ इरादो से उन्होंने भारत मां का मान बढ़ाया। राजीव जी सदैव जिंदा रहेंगे इस देश के
विकास में, प्रगति में, एकता में, अखंडता में और हम सभी के दिलों में। राजीव गांधी आधुनिक भारत के वास्तुकार
थे, जिन्होंने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया, उनकी दूरदर्शिता का फायदा देश
आज भी उठा रहा है। उन ही की दूरदर्शिता ने ही भारत को मजबूत, आधुनिक राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया है।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने कहा कि, राजीव गांधी के नेतृत्व में भारत ने विकास के
आयाम को छुआ था। उन्होंने देश के हर वर्ग के उत्थान की तरफ ध्यान देकर उन्हें मजबूत करने का काम किया।
उन्होंने शांति स्थापना के जरिए देश में विकास का मार्ग प्रशस्त किया, 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले
राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer