Marriage Horoscope 2025: साल 2025 में इन राशि के जातकों का बन रहा है विवाह का शुभ संयोग, नए साल में मिलेगा सच्चे जीवनसाथी का साथ

[adsforwp id="60"]

प्रियंका कुमारी(संवाददाता)

Marriage Prediction 2025: हिंदू धर्म में विवाह को बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है क्योंकि यह सात जन्मों का बंधन होता है। विवाह में न केवल दो आत्माएं एक होती हैं बल्कि दो परिवार एक बंधन में बंधते हैं। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम और रिश्तों का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र के मजबूत होने पर व्यक्ति के प्रेम जीवन में सुख और शांति बनी रहती है। शनि-बृहस्पति-शुक्र की कृपा से जीवन में विवाह के योग बनते हैं। आइए ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं कि साल 2025 में किन राशि वालों का विवाह होने की संभावना है।

1. वृषभ

साल 2025 वृषभ राशि के लोगों के लिए विवाह के लिहाज से खुशियां लेकर आ रहा है। आपकी राशि पर शनि और बृहस्पति का विशेष प्रभाव रहेगा, जिससे विवाह के योग प्रबल बन रहे हैं। विवाह के लिए मनचाहा जीवनसाथी पाने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा, विवाह के निर्णय में परिवार की सलाह जरूर लें।

2. कन्या

प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, जो लोग विवाह के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें साल के पहले भाग में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अगर आपके जीवन में कोई नया रिश्ता शुरू हो रहा है, तो उसे लेकर गंभीर रहें। इस साल राहु केतु का गोचर गलतफहमियों को दूर करेगा और रिश्तों को मजबूत करेगा। आपको अच्छे विवाह प्रस्ताव भी मिलेंगे।

3. वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जो जातक विवाह करना चाहते हैं उनके लिए नए साल का पहला भाग यानि वर्ष 2025 काफी शुभ माना जाएगा और इस दौरान आपका विवाह हो सकता है। ऐसे में मई 2025 के मध्य तक का समय आपके लिए सकारात्मक रहेगा और आपके प्रयासों को सफल बनाएगा।

4. धनु

धनु राशि के लोगों के लिए विवाह के लिहाज से साल 2025 शुभ साबित होगा। मंगल और बृहस्पति के शुभ प्रभाव से जो लोग लंबे समय से विवाह को लेकर असमंजस में थे, वे स्पष्टता और निर्णय ले पाएंगे। जीवन में स्थिरता आएगी। इससे आपको सही जीवनसाथी चुनने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment