रेखा गुप्ता ने सीएम बनते ही लिया एक्शन, किया बड़ा फेरबदल, सारे अफसर मूल कैडर में भेजे गए

Rekha gupta

लक्ष्मी कश्यप (संवाददाता)

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुर्सी संभालते ही ताबड़तोड़ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इस क्रम में रेखा गुप्ता ने उन अफसरों और कर्मचारियों को अपने मूल कैडर में रिपोर्ट करने को कहा है जिन्हें पूर्व सरकार के दौरान दूसरी जगह नियुक्त किया गया था। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं भी खत्म कर दी गई हैं। हालांकि ऐसा प्रावधान है कि मंत्री पद से हटते ही उनके निजी स्टाफ के सेवाएं खत्म हो जाती हैं और नए मंत्री अपना निजी स्टाफ नियुक्त करते हैं।

आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्त किया गया था उन्हें तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। रेखा गुप्ता ने कल रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली थी। देर शाम उन्होंने यमुना का जायजा लिया था और वहां आरती भी की थी।

 

Leave a Comment