हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर का दिल्ली की जीत पर बड़ा बयान, जानें क्या-क्या कहा

सांकेतिक फोटो

लक्ष्मी कश्यप (संवाददाता)

बीते कल यानी 8 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आए, जिसमें बीजेपी ने भारी बहुमत से अपनी विजय पताका फहराई। इस चुनावी जंग में आम आदमी पार्टी को भाजपा ने करारी शिकस्त दी। इस बीच हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा का दिल्ली जीत पर एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा दिल्ली में 17 जाट बाहुल्य सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि जाट समाज के लोगों ने वोट दिया।

विकास के दावे पर जनता केजरीवाल को जनता ने दिया जवाब

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने कहा कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी के जलवे और मुस्कराहट ने कारनामा दिखाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के विकास के दावे पर जनता ने उनको जवाब दिया, विकास करवाते तो जनता उन्हें फिर बनाती। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में बीजेपी विकास के नाम पर तीसरी बार सत्ता में आई।

कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी कसा तंज

कृष्ण मिड्ढा ने हरियाणा ओर दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाल अब मोक्ष की प्राप्ति पाने का हो गया है। वे बोले कि हरियाणा सरकार का दूसरा विधानसभा सत्र आ चुका है मगर वे अब तक अपना विपक्ष का नेता भी नहीं चुन सके।

Leave a Comment