पंजाब में चुनाव हारेगी AAP, सिंगल डिजिट भी आ जाए तो केजरीवाल के लिए अच्छी बात’, जानिए किसने की भविष्यवाणी?

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान

लक्ष्मी कश्यप (संवाददाता)

दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार हुई है। 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली थीं। इस बार के चुनावी परिणाम में पार्टी केवल 22 सीटें जीती है। दिल्ली में हारने के साथ ही आम आदमी पार्टी के भविष्य को लेकर संकट गहराता जा रहा है। अभी तक पार्टी की दो राज्यों में सरकार थी, जो कि अब सिर्फ पंजाब में ही बची है।

पंजाब में बुरी तरह हारेगी AAP

पंजाब में आम आदमी पार्टी के संकट को लेकर राज्य ईकाई के कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘चुनाव हारने के बाद दिल्ली में आप की स्थिति अभी भी अच्छी है। आम आदमी पार्टी पंजाब में बुरी तरह हारने जा रही है। अगर आम आदमी पार्टी साल 2027 के विधानसभा चुनाव में सिंगल डिजिट भी लाने में कामयाब हो गई तो ये उनके (अरविंद केजरीवाल) लिए अच्छी बात होगी।’

अपने वादे पूरी नहीं करती AAP

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली में बीजेपी की जीत पर पंजाब के भाजपा नेता सरवन सिंह चन्नी ने का बयान सामने आया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘इसका श्रेय बीजेपी कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। लोगों ने एक ऐसे नेता को चुना है, जो काम करके दिखाता है, जबकि AAP अपने वादे पूरे नहीं करती है। आम आदमी पार्टी आत्ममुग्ध है और खुद को पीड़ित बताती है। अब उनके सभी नेता (जो दिल्ली चुनाव हार गए) पंजाब आएंगे। आने वाले दिनों में वे पंजाब में कुशासन फैलाएंगे क्योंकि उनके पास दिल्ली में करने के लिए कुछ नहीं बचा है। आखिरकार 2027 तक आप देखेंगे कि पंजाब में भाजपा सरकार बनाएगी।

 

Leave a Comment