Shani Grah: शनि के कमजोर होने पर जीवन में बार-बार होती हैं ये घटनाएं, जानें इसे मजबूत करने के उपाय

Saturn

लक्ष्मी कश्यप (संव३ाददाता)

Shani Grah: शनि ग्रह को लेकर कई तरह की गलत धारणाएं लोगों के मन में बनी हुए हैं। ज्यादातर लोग समझते हैं कि शनि हमेशा आपको बुरे ही परिणाम देंगे, लेकिन ऐसा सोचना गलत है। न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि आपके कर्म के अनुसार ही आपको फल प्रदान करते हैं। शनि ग्रह से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों का जवाब आज हम जानेंगे न्यूमेरोलॉजिस्ट, लाइफ कोच और काउंसलर वान्या आर्य जी से।

शनि ग्रह का व्यवहार

शनि ग्रह को लेकर लोगों के मन में डर रहता है। हालांकि, कर्मफल दाता शनि आपके कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। अगर आपके कर्म अच्छे हैं तो शनि को लेकर डर आपके मन में नहीं होना चाहिए। जिन लोगों के कर्म अच्छे होते हैं उनको साढ़ेसाती, ढैय्या में भी डरने की जरूरत नहीं होती। हां, अगर आप मेहनत से जी चुराते हैं तो शनि से जुड़े अच्छे परिणाम मिलने में आपको परेशानियां अवश्य आ सकती हैं। वहीं, जो व्यक्ति मेहनती है उसे अथाह धन शनि दे सकता है। शनि के व्यवहार को शनि के अंक 8 से आप जान सकते हैं, एक तरह से ये इन्फिनिटी यानि अनंत का साइन है, ऐसे में जब शनि देगा तो आपकी सोच की सीमाओं से परे ही देगा।

शनि की साढ़ेसाती

शनि की साढ़ेसाती वह समय है जब व्यक्ति को शनि बहुत कुछ सिखाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, साढ़ेसाती सिर से चढ़ती है और पैरों से उतरती है। यानि साढ़ेसाती के पहले ढाई साल मानसिक चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। वहीं साढ़ेसाती का अंतिम दौर आपकी दौड़ धूप करवा सकता है। साढ़ेसाती के दौरान आपको अपनी खूबियां भी समझ आती हैं और साथ ही अपने पराये का भेद भी आप जानते हैं।

खराब शनि के संकेत

शनि के खराब होने पर व्यक्ति गलत संगति में पड़कर पैसा बरबाद कर सकता है। ऐसे लोग नशे के आदी हो सकते हैं और साथ ही पर स्त्री गमन भी कर सकते हैं। पैसों को ऐसे लोगों को बार-बार नुकसान होता है। ऐसे लोगों के बनते काम भी बार-बार बिगड़ते हैं। शनि के कमजोर होने पर अच्छे नौकर नहीं मिलते, कार्यक्षेत्र में जूनियर भी इन पर हावी हो सकते हैं साथ ही इनका व्यवहार अपने अधिनस्थों के साथ अच्छा भी नहीं होता।

शनि को मजबूत करने उपाय

  • शनि को मजबूत करने का सबसे अचूक उपाय तो यही है कि आप कभी मेहनत से जी न चुराएं।
  • इसके अलावा शनि से संबंधित चीजों का दान आपको करना चाहिए जैसे- गुलाब जामुन, काले तिल, काले अंगूर, चाय पत्ती, सरसों का तेल।
  • अपने पूर्वजों का याद करें उनके निमित्त तर्पण, दान आदि करें।
  • पीपल के पेड़ की पूजा करें और पीपल तले दीपक जलाएं।
  • गरीबों का हमेशा सम्मान कीजिए। कभी भी उनका दिल न दुखाएं।
  • घर में जूते चप्पलों को हमेशा व्यवस्थित रखें।
  • घर की पश्चिम दिशा को साफ सुथरा रखें।

Leave a Comment