राजधानी दिल्ली में जारी हुआ ‘ऑरेंज अलर्ट’, मौसम विभाग की इन सलाहों को जरूर मानें

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट।

लक्ष्मी कश्यप (संवाददाता)

IMD Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह भयंकर कोहरा देखने को मिला है। कोहरे के कारण क्षेत्र की विजिबिलिटी काफी कम हो गई जिस कारण परिवहन के साधनों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में लो विजिबिलिटी के कारण 100 से अधिक उड़ानें और 26 रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। वहीं, दिल्ली का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस बीच अब मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने लोगों के लिए कई सलाह भी जारी की है।

IMD ने लोगों से की ये अपील

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में भयंकर कोहरा है। IMD ने इस बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि ऑरेंज अलर्ट तब जारी किया जाता है जब मौसम खराब होने के कारण रेल और सड़क सेवाएं बाधित हो सकती हैं। IMD ने लोगों से अपील की है कि वे कोहरे के समय वाहन चलाते या यात्रा करते समय सावधानी बरतें। इसके साथ ही लोगों को बेहतर विजिबिलिटीके लिए फॉग लाइट का उपयोग  करने की भी सलाह दी गई है।

Leave a Comment