कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, निर्माणाधीन लेंटर गिरा, मलबे में कई लोग दबे

कन्नौज में लेंटर...

प्रियंका कुमारी(संवाददाता)

कन्नौज: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर एक निर्माणाधीन लेंटर गिरने से मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम चल रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। दूसरी मंजिल पर छत का लेंटर अचानक गिर पड़ा।  लेंटर गिरने के बाद मलबे में 35 से 40 मजदूर दब गए। इनमें से 6 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बाकी के मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव का काम जारी है। डीएम, मंत्री, एसपी और रेलवे के अफसर घटनास्थल पर मौजूद हैं।बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इसी के तहत यह निर्माण किया जा रहा था। लेंटर गिरते ही जोरदार आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment