बुलंदशहर: ‘पति दोस्तों से पैसे लेकर रेप करवाता है, वीडियो बनाकर भी पैसे कमाता है’, शादी के 14 साल बाद पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Victim Women family

लक्ष्मी कश्यप (संवाददाता)

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति ही उसे दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है और इसका वीडियो बनाकर कमाई करता है। पीड़िता ने यह भी बताया है कि उसका पति अपने दोस्तों से पैसे लेकर उसका रेप करवाता है। परेशान होकर महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार गुलावठी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि 14 साल पहले बुलंदशहर के एक गांव में महिला की शादी हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। उसका पति बाहर काम करता है और अक्सर दोस्तों को साथ लेकर घर आता है। महिला का पति पर उस पर अन्य युवकों के साथ संबंध बनाने का दवाब बनाता है। जब अन्य युवक उसके साथ संबंध बनाते हैं तो महिला की पति इस दौरान वीडियो बना लेता है। वीडियो से पैसा भी कमाने का आरोप महिला ने लगाया है।

वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा आरोपी

महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब उसने अन्य युवकों के साथ संबंध बनाने से मना कर दिया तो उसका पति वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। परेशान महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपनी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार भी लगाई है। उधर इस मामले में गांव के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी का कुछ विवाद भी चल रहा है, जिसके चलते महिला अपने पति पर गंभीर आरोप लगा रही है।

महिला ने पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई गुहार

पीड़ित महिला ने पीएम मोदी और सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने एसएसपी को भी शिकायती पत्र दिया है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। बुलंदशहर एएसपी ने बताया कि एक महिला एक शिकायत प्राप्त हुई है। इस मामले में जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment