लक्ष्मी कश्यप (संवाददाता)
राशिफल के अनुसार, 14 से 20 अक्टूबर 2024 का सप्ताह सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा। 17 अक्टूबर को सूर्य देव का तुला राशि में गोचर होगा। वहीं, 20 अक्टूबर को मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
सोमवार को इनकम में वृद्धि और कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। मंगलवार और बुधवार को धैर्य बनाकर रखना होगा। शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा और मित्रों की मदद प्राप्त होगी।
सोमवार और मंगलवार को काम अधिक रहेगा। बुधवार को आय बेहतर बनी रहेगी। शुक्रवार को ज्यादा परेशानी रहने की आशंका है। यात्रा में कष्ट होगा और अनावश्यक तनाव बना रहेगा। रविवार को दिन अच्छा रहेगा।
सप्ताह का आरंभ जोरदार होगा। मंगलवार और बुधवार को व्यस्तता अधिक बनी रहेगी। गुरुवार को अचानक धन लाभ का योग बन सकता है। यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। शनिवार से इनकम में कमी के साथ तनाव बढ़ सकता है।
सप्ताह के शुरुआत में परेशानी अधिक हो सकती है। बुधवाक को आय में सुधार होगा एवं काम में सफलता प्राप्त होगी। शुक्रवार को कार्य की अधिकता रहेगी। लोन संबंधि मामलों में सुलह के रास्ते खुलेंगे। शनिवार और रविवार बेहतर दिन रहेगा।
इस सप्ताह आपके सारे कार्य बनेंगे और सहयोग प्राप्त होगा। बुधवार को परेशानियां आ सकती हैं। शुक्रवार से दोबारा स्थितियां में सुधार हो जाएगा। प्रियतम से सुख मिलेगा और बाधाएं समाप्त होगी।