हरियाणा की वो सीट जहां बीजेपी ने रचा इतिहास, पहली बार मिला विधायक

[adsforwp id="60"]

Hero Image

लक्ष्मी कश्यप (संवाददाता)

Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना मंगलवार संपन्न हुई। इस चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को पटखनी दी और प्रदेश में लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल किया। इसी कड़ी में फरीदाबाद लोकसभा की एनआईटी सीट पर भाजपा ने कमल खिलाया। नए सूरमा सतीश फागना ने पहली बार पार्टी को यहां से जीत दिलाई।

 फरीदाबाद। एनआईटी सीट के चुनावी रण में भाजपा ने सतीश कुमार फागना के रूप में नया सूरमा उतारा था।सतीश ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहली बार में ही कमल खिला दिया है। एनआइटी में आज तक भाजपा नहीं जीती थी और सतीश ने यह कसर भी पूरी कर दी।

सतीश कुमार फागना ने कुल 91992 वोट लेकर 33217 मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नीरज शर्मा को हराया। नीरज शर्मा मौजदा विधायक थे। परिसीमन के बाद 2009 में अस्तित्व में आई एनआईटी सीट पर पहली बार पंडित शिवचरण लाल शर्मा निर्दलीय चुनाव जीत कर विधायक बने थे।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]