प्रियंका कुमारी(संवाददाता)
गाजियाबाद जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र व नगरपालिका द्वारा किये गये सरकारी निर्माण कार्यों की आडिट की मांग
गाजियाबाद/लोनी
गाजियाबाद जिले की लोनी नगर पालिका में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के मद्देनजर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष *डॉ. प्रमेन्द्र जांगड़ा* ने आज जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने मांग की कि शासन द्वारा नगर पालिका में हुए सभी वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों की निष्पक्ष जांच (ऑडिट) कराई जाए। दरअसल विगत 6 दिसंबर को गुलाब वाटिका के सभासद अंकुश जैन मिंकु के ऑफिस व आवास पर लोनी नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कूड़े का ढेर लगा दिया गया था जिसके बाद से ही प्रमेन्द्र जांगड़ा लोनी नगर पालिका के इस कृत्य से बेहद ही नाराज हुए जब उन्होंने अधिकारियों से इसके बारे में जानकारी ली तो उन्हें कई नई जानकारीया जिसे उन्हे पता लगा कि लोनी नगर पालिका में तो करोड़ों रुपए का बंदरबांट किया जा रहा है जिससे नाराज होकर डॉक्टर प्रमेन्द्र जांगड़ा ने लोनी नगर पालिका क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा किए गए विकास कार्य के ऑडिट की मांग की
डॉ. जांगड़ा ने कहा कि नगर पालिका में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार होने की खबरें सामने आ रही हैं, जिसे जो क्षेत्र के नागरिकों के साथ साथ सरकार के राज्सव को भी चुना लगाय जा रहा है और जनता के विकास और हितों को बाधित कर रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन को पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करते हुए दोषियों को न्याय के दायरे में लाना चाहिए
प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा कि लोनी नगर पालिका की भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासनिक प्रणाली जनता का अधिकार है। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि जांच प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से संपन्न किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सभासद अंकुश जैन मिंकू, सभासद रामनिवास त्रिपाठी,अनूप बैंसला जिला महामंत्री भाजपा सभासद रूपेंद्र चौधरी आदि भी साथ थे
*डॉ. प्रमेन्द्र जांगड़ा*
प्रदेश उपाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा