लोनी के संगम विहार मण्डल में भाजपा नेताओं ने पटका पहनाकर किया बूथ अध्यक्षों को सम्मानित

[adsforwp id="60"]

लक्ष्मी कश्यप (संवाददाता)

लोनी के संगम विहार मण्डल शक्ति केंद्र परमहंस विहार दक्षिण में भाजपा नेताओ ने सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया। परशुराम नगर मण्डल के शक्ति केंद्र प्रभारी शिवम कुमार ने संगम विहार मण्डल में पार्टी संगठन के बूथ अध्यक्ष सम्मान अभियान को आगे बढ़ाते हुए सभी बूथ अध्यक्षों को क्रमशः श्री सुधीर कुमार, श्री अजय प्रजाति, श्री राम खिलाड़ी, श्री सतेंद्र कुमार, श्री सतेंद्र शर्मा को भाजपा का पटका व सम्मानित पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वार्ड 11 के लोनी नगरपालिका के भाजपा पार्षद पति श्री अश्विनी कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रवि धामा, सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहें।

Leave a Comment