लक्ष्मी कश्यप(संवाददाता)
कहते हैं कि जंगल की दुनिया बहुत ही बेरहम होती है। प्रकृत के नियमों पर चलने वाली इस दुनिया में हमेशा जीत ताकतवर की ही होती है। हर एक बड़ा जानवर अपने से छोटे जानवर को अपना शिकार बनाता है। इसी राह पर चल रही जंगल की दुनिया से कभी-कभी ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं। जो लोगों को हैरान कर देते हैं। हाल में वाइल्ड लाइफ से जुड़ा एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां एक शेरों के झुंड ने मिलकर एक अकेले भैंसे पर हमला बोल दिया। लेकिन वीडियो के अंत में पूरा पासा ही उलटा पड़ गया।
जब शेरों के झुंड ने मिलकर एक अकेले भैंसे पर किया हमला
दरअसल, शेरों का एक दल जंगल में शिकार करने के लिए घूम रहा होता है। तभी उन्हें जंगल में घूम रहा एक भैंसा भी नजर आता है। जिसके बाद अपने शिकार को मारने के लिए शेरों ने पूरी प्लानिंग के साथ भैंसे को घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक-अकेले भैंसे को एक शेर ने पीछे से दबोच रखा है। बाकी के शेर भैंसे के आस-पास मंडरा रहे होते हैं। ताकि, उनका शिकार उनसे बचकर ना भाग पाए।
भैंसे के लिए देवदूत बनकर आया हाथी
शेरों के चंगुल में फंसे भैंसे ने भी अपने जीने की आस छोड़ दी थी। लेकिन अभी भैंसे की किस्मत में मरना नहीं लिखा था। रहम की भीख मांग रहे भैंसे को शेर मारने ही वाले थे कि तभी एक हाथी इस मामले में आ धमका। जब हाथी ने शेरों द्वारा एक भैंसे को घेरे हुए देखा तो उसने उन शेरों की तरफ गरजना शुरू किया। देवदूत बनकर आए हाथी को देख शेरों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई और सबने भैंसे को छोड़कर वहां से निकलने में ही अपनी भलाई समझी। इस तरह से उस भैंसे की जान बच गई और शेर वहां से भाग गए।