बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी; 20 ओवर में ठोंके 297 रन, टेस्ट प्लेइंग टीम का बेस्ट टी-20 स्कोर

[adsforwp id="60"]

बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी; 20 ओवर में ठोंके 297 रन, टेस्ट प्लेइंग टीम का बेस्ट टी-20 स्कोर

लक्ष्मी कश्यप (संवाददाता)

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच में 297 रन ठोंक दिए। वह ऐसा करने वाली पहली टेस्ट प्लेइंग टीम बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम था। उसने साल 2019 में 278 रन बनाए थे। भारत का बेस्ट स्कोर इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ 260 रन का था।

भारत ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 47 गेंदों में ताबड़तोड़ 111 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके व 8 छक्के लगाए। उन्होंने लेग स्पिनर रिशाद हुसैन के एक ओवर में पांच छक्के जड़े थे। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 75 रन, हार्दिक पांड्या ने 47 रन और रियान पराग ने 35 रन बनाकर बांग्लादेश के खिलाफ पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।

टीम इंडिया का रिकॉर्ड ब्रेकिंग मैच

  1. टीम इंडिया ने टी20 में अब तक का बेस्ट पॉवरप्ले स्कोर 82 रन बनाया है।
  2. टीम इंडिया ने सबसे कम बॉल में 100 रन का स्कोर बनाया है। उसने मात्र 7.1 ओवर में यह कारनाम कर के दिखाया।
  3. टीम इंडिया ने सबसे कम बॉल में 200 रन का स्कोर बनाया है। उसने 14 ओवर में ही यह ऐतिहासिक स्कोर बनाया।
  4. टीम इंडिया ने पहले 10 ओवर में किसी भी टीम का सर्वोच्च स्कोर 152 रन बनाए हैं।
  5. टीम इंडिया ने एक इनिंग में सबसे ज्यादा 22 सिक्स जड़े हैं।
  6. टीम इंडिया ने एक इनिंग में सबसे ज्यादा 47 चौके जड़े हैं।

संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी

संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 40 गेंदों का सामना करते हुए शतक लगा दिया। उन्होंने भारत की तरफ से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक मारा है। उनसे पहले 35 गेंदों का सामना कर भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाया था।

Leave a Comment