बटर की जगह ब्रेड पर लगाया घोड़े का गोबर और खा गया शख्स, वायरल हुआ पुनीत सुपरस्टार का यह Video

[adsforwp id="60"]

ब्रेड में गोबर को लपेटकर खाता पुनीत सुपरस्टार - India TV Hindi

लक्ष्मी कश्यप(संवाददाता)

सोशल मीडिया पर लोग वायरल होने के लिए किसी भी हद को पार कर दे रहे हैं। पागलपन करते हुए वीडियो बनाना और उसे अपलोड करना क्या कम था, जो अब लोग रील बनाने और वायरल करने के लिए जानवरों के गोबर तक खाने लगे हैं। जी हां, अब इस पागलपन को लेकर क्या कहा जाए, ये हम सबकी समझ से बाहर है। ऐसे लोग अपने वीडियो के जरिए समाज को जो संदेश दे रहे हैं। वह सिर्फ लोगों में विकृत मानसिकता पैदा करने का काम करेगी।

ब्रेड में लपेटा घोड़े की लीद और खा गया

हाल में ही सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए, जिसमें लोग रील बनाने के लिए गाय का गोबर खाते दिखे। अब गाय के बाद घोड़े का गोबर खाते एक शख्स ने वीडियो बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि पुनीत सुपरस्टार है। जो एक ब्रेड में घोड़े का लीद लपेट कर उसे खाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत सुपरस्टार घोड़े की पीछे बैठा एक ब्रेड के पैकेट से दो ब्रेड निकालता है और फिर चाकू से घोड़े के लीद को उठाकर ब्रेड पर लगाता है और फिर उस ब्रेड को खा जाता है।

पुनीत सुपरस्टार के लिए कोई नई बात नहीं

पुनीत सुपरस्टार का घोड़े की लीद को ब्रेड के साथ खाने का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स उसके इस पागलपन भरी हरकत को देख दंग रह गए। वैसे, पुनीत सुपरस्टार के लिए यह काम करना बिल्कुल भी नई बात नहीं है। वह अक्सर इसी तरह के पागलपन से भरे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता है। कभी नाले में लोटना तो कभी कचरे में सो जाना। इसी तरह के कंटेंट से पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस बार उसने सारी हदों को पार करते हुए ब्रेड में घोड़े के गोबर को लपेट कर खाने का वीडियो बना डाला। पुनीत से पहले भी एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें वह गाय के गोबर को रोटी में लपेटकर खाते हुए दिखा था।

वीडियो देख भड़के लोग

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने कमेंट कर हैरानी और घृणा व्यक्त की। वहीं, कई अन्य यूजर्स ने वीडियो की आलोचना करते हुए इसे सिर्फ और सिर्फ वायरल होने का एक जरिया बताया। कई लोगों का तो यह भी कहना है कि अब लोग वायरल कंटेंट के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

Leave a Comment